जहां एक ओर अखाड़ों में संतों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। अलग-अलग अखाड़ों में 50 हजार से लेकर तीन लाख तक संत हैं। इसके पीछे संन्यास की प्रक्रिया लचीला होना है। वहीं, श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा की स्थिति उलट है। यह अपने सिद्धांतों पर अटल है।
श्री शंभू पंच अटल अखाड़ा काफी प्राचीन बताया जाता है. अखाड़े के महंत बताते हैं कि इसकी स्थापना 569 इस्वी में गुजरात के गोंडवाना क्षेत्र में हुई थी. इसके ईष्ट देव आदि गणेश गजानन हैं, जिनकी उपासना करके ही अखाड़े के सभी साधु संत अपने दिन की शुरुआत करते हैं.